उत्तर प्रदेश की राजनीति और संगठन स्तर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मऊ जिले की घोषी विधानसभा सीट से पूर्व विधायक रहे विजय राजभर पर एक बार फिर बड़ा भरोसा जताया है। संगठन को मजबूती देने और जमीनी कार्यकर्ताओं को तरजीह देने की नीति के तहत विजय राजभर को भाजपा उत्तर प्रदेश का प्रदेश मंत्री नियुक्त किया गया है।