बूंदी , दिनांक 04.10.2026 को श्री राम गोपाल वर्मा जिला अध्यक्ष ,राजस्थान बौद्ध महा संघ इकाई बूंदी की अध्यक्षता में धम्म सभा का आयोजन श्री देवी लाल मेघवाल गेट नं.2 नव जीवन संघ कॉलोनी बूंदी में पूर्व अनुमति से किया गया जिसमें सभी उपस्थित साथियों द्वारा अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई धर्म और धम्म, समता और समरसता और पूना पैक्ट एवं दो वोट का अधिकार,पर भी अपने अपने विचार रखे। सभी के विचार बहुत ही सराहनीय रहे। इसके साथ एक बात भी उभरकर सामने आई कि जो भी तर्क दिए जाए उसकी पुष्टि हेतु साक्ष्य भी प्रस्तुत किया जाना उचित होगा । धम्म सभा में निम्न साथियों की सहभागिता रही। राम गोपाल वर्मा,बाबू लाल धवन, मोहन लाल मीना, देवी लाल मेघवाल, रमेश चंद्र टेपन, कन्हैया लाल मेघवाल, राधे श्याम वर्मा आदि अंत में बाबू लाल धवन द्वारा अगले रविवार, दिनांक 11-10-26 को धम्म सभा का आयोजन के उनके निजी आवास पर रखने का प्रस्ताव रखा जिसको सभी ने ध्वनि मत से स्वीकार किया गया। पता निम्न है।
दिनांक 11-10-26 समय प्रातः 09 बजे
स्थान :- बाबू लाल धवन, नवजीवन कॉलोनी ,गेट नंबर 06 मकान नंबर A -5, mob...99287 63518