Thursday, April 23, 2026
Lucknow, Uttar Pradesh
Languages
Menu
BREAKING NEWS
• प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी • Madhya Pradesh: Election campaigning for Datia Assembly by-election enters its final phase • Anahat Singh creates history by becoming first Indian to win Girls’ Singles final of World Junior Squash Championships • “Ancient Buddhist Site of Sarnath” Inscribed in the UNESCO World Heritage List • 3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी • “Indian Telecom Services Performance Indicator Report” for the Quarter January - March, 2026 • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 • भारत की बहु-आपदा पूर्व चेतावनी निर्णय समर्थन प्रणाली • राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने श्री नीरज डांगी को शपथ दिलाई • भारत की राष्ट्रपति ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया • Resilient Supply Chains: Four Fertilizer Ships Successfully Cross Strait of Hormuz to Bolster Indian Agri-Stocks. • India Achieves Landmark Milestone of 5 Lakh Organ Donation Pledges • प्रधानमंत्री ने राष्ट्रमंडल खेल 2026 में पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर यश वीर सिंह को बधाई दी • Madhya Pradesh: Election campaigning for Datia Assembly by-election enters its final phase • Anahat Singh creates history by becoming first Indian to win Girls’ Singles final of World Junior Squash Championships • “Ancient Buddhist Site of Sarnath” Inscribed in the UNESCO World Heritage List • 3,000 लीटर डीज़ल के धुएँ की जगह केवल जलवाष्प का उत्सर्जन : भारत की हाइड्रोजन ट्रेन की कहानी • “Indian Telecom Services Performance Indicator Report” for the Quarter January - March, 2026 • अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 • भारत की बहु-आपदा पूर्व चेतावनी निर्णय समर्थन प्रणाली • राज्यसभा के सभापति श्री सीपी राधाकृष्णन ने श्री नीरज डांगी को शपथ दिलाई • भारत की राष्ट्रपति ने कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीता प्रबंधन क्षेत्र का अवलोकन किया • Resilient Supply Chains: Four Fertilizer Ships Successfully Cross Strait of Hormuz to Bolster Indian Agri-Stocks. • India Achieves Landmark Milestone of 5 Lakh Organ Donation Pledges
*मऊ में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां*
National News

*मऊ में मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन, 16 दिसंबर तक लिए जाएंगे दावे-आपत्तियां*

20 Nov 2026 2 days ago Dheeraj Kumar Singh

उप जिला निर्वाचन अधिकारी मऊ ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद में अवस्थित विधानसभा क्षेत्र 353-मधुबन, 354-घोसी, 355-मुहम्मदाबाद गोहना (अ०जा०) एवं 356-मऊ की मतदाता सूची समस्त पदाभिहित स्थलों पर प्रकाशित की गई है।


आलेख्य प्रकाशित निर्वाचक नामावली दिनांक 17 से 23 नवंबर 2026 तक समस्त निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय, संबंधित तहसील कार्यालयों एवं पदाभिहित स्थलों पर आम जनता के अवलोकनार्थ निःशुल्क उपलब्ध रहेगी।


*जनपद में कुल 15,34,893 मतदाता*


प्रकाशित मतदाता सूची के अनुसार जनपद की चारों विधानसभाओं में कुल 15,34,893 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 8,35,450 पुरुष मतदाता, 6,99,404 महिला मतदाता एवं 39 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।


*ये हैं प्रमुख तिथियां*


- *आलेख्य प्रकाशन -* 17 नवंबर, 2026

- *दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि -* 17 नवंबर से 16 दिसंबर, 2026 तक

- *विशेष अभियान तिथियां -* 21 नवंबर, 22 नवंबर, 28 नवंबर व 29 नवंबर, 2026

- *दावे एवं आपत्तियों का निस्तारण -* 28 दिसंबर, 2026 तक

- *फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन -* 04 जनवरी, 2027


विशेष अभियान तिथियों पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटों के साथ समस्त पदाभिहित स्थानों पर दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी।


जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है, या नाम, पता, उम्र आदि में कोई गलती है, वे निर्धारित अवधि में अपना दावा / आपत्ति दर्ज करा सकते हैं


> *मऊ में मतदाता सूची जारी, 16 दिसंबर तक दर्ज करा सकते हैं दावा-आपत्ति*

> मऊ जनपद की 4 विधानसभा - मधुबन, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और मऊ की मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 17 नवंबर को हो गया। जिले में कुल 15,34,893 मतदाता हैं। नाम जुड़वाने, कटवाने या सुधार के लिए 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावा-आपत्ति दे सकते हैं। विशेष अभियान 21, 22, 28 व 29 नवंबर को चलेगा। अंतिम सूची 4 जनवरी को प्रकाशित होगी।


“We urge all parties to commit to genuine peace talks and halt all military operations that endanger civilian lives.”
Tags
Breaking Politics International Trending
Share