हमारे शिक्षक ऐप पर अवकाश के आवेदन शिक्षकों द्वारा अप्लाई करने के बाद भी महीनों तक डले रहते हैं पेंडिंग,नहीं करते अधिकारी अप्रूवल।
लोक शिक्षण संचालनालय: शिक्षकों द्वारा हमारे शिक्षक ऐप पर अवकाश के आवेदन करने के बाद भी उन्हें महीनों तक पेंडिंग रखा जाता है और अधिकारी अप्रूवल नहीं करते हैं। हमारे सोशल मीडिया एक्टिविस्ट एस. सी. रावत ने बताया कि जुलाई माह के वेतन आहरण के निर्देश भी इस ऐप की उपस्थिति के आधार पर दिए गए हैं, लेकिन संकुल प्राचार्य अवकाश आवेदनों को समय पर अप्रूवल या रिजेक्ट नहीं करते। इससे शिक्षक अवकाश आवेदन की स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाते और असमंजस की स्थिति बनी रहती है।
चाइल्ड केयर लीव के आवेदन जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा स्वीकृत होने के बाद भी ऐप पर पेंडिंग दिखते हैं। संकुल प्राचार्य अवकाश आवेदनों की नियमित समीक्षा नहीं करते, जिससे शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति और वेतन सम्बंधित समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। वर्तमान में शिक्षक मानसिक रूप से परेशान हैं और वेतन कटौती के भय के कारण अवकाश आवेदन करने में हिचकिचाते हैं। शिक्षक संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारियों से आग्रह किया है कि संकुल प्राचार्यों को स्पष्ट निर्देश जारी किए जाएं ताकि अवकाश आवेदन समय पर अप्रूवल किए जाएं और शिक्षकों को भयमुक्त वातावरण मिले।