मुरैना : टेट परीक्षा के विरोध में दिल्ली में आयोजित 30 अगस्त के धरना प्रदर्शन से घबराई सरकार। जगह जगह प्रदर्शन के लिए जाने वाले शिक्षकों को लिया पुलिस ने हिरासत में।
संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर 30 अगस्त को दिल्ली में आयोजित शिक्षकों के धरना प्रदर्शन हेतु जाने वाले शिक्षकों को सरकार द्वारा घबराकर हिरासत में लिया जा रहा है। अभी-अभी प्रति जानकारी के अनुसार कैलारस से धरना प्रदर्शन के लिए दिल्ली जाने वाले प्रदर्शनकारीयों की बस को कैलारस पुलिस द्वारा थाने में बंद कर लिया गया है तथा प्रदर्शन हेतु जाने वाले शिक्षकों को कैलारस थाना पुलिस ने थाने में बैठा लिया है। सभी प्रदर्शनकारी कैलारस थाने में बैठे हुए हैं।
हमारे संबाददाता ने जब शिक्षकों से बात करना चाहा तो उनके द्वारा बताया गया कि कैलारस, सबलगढ, पहाडगढ़ से हजारों कि संख्या में निकले शिक्षकों की बसों को रोक लिया गया है। सरकार कि तानासाही पूर्ण रबईये से शिक्षकों में हैरानगी है। लेकिन शिक्षक भी जाने कि जिद पर अड़े हुए है। उन्होंने थानो में ही डेरा डाल लिया है।